Rajasthan Home Guard Bharti 2024 Apply Now

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2024, देखें भर्ती संबंधित आज की ताजा खबर

Rajasthan Home Guard Bharti 2024 Apply Now
Rajasthan Home Guard Bharti 2024 Apply Now

Rajasthan Home Guard Bharti 2024

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2024, देखें भर्ती संबंधित आज की ताजा खबर

गृह मंत्रालय राजस्थान सरकार द्वारा होमगार्ड के पदों पर भर्ती 2024 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित करेंगे। होमगार्ड भर्ती को लेकर हाई कोर्ट के आदेश के आधार राज्य सरकार से मार्गदर्शन माना गया है अब राजस्थान में होमगार्ड की नई भर्ती 2024 का विज्ञापन जल्द ही जारी होगा।

 

होमगार्ड का नया कार्यालय अजमेर में बनेगा, इसको लेकर राज्य सरकार से वित्तीय स्वीकृति मांगी गई है राजस्थान सरकार से स्वीकृति मिलते ही होमगार्ड के नए कार्यालय के साथ ही भर्ती का विज्ञापन भी जारी होगा।राजस्थान सरकार होमगार्ड जवानों को नियमित ड्यूटी के लिए तैनात करेगी इसके अलावा बड़े आयोजनों के अलावा जन सुविधा के अन्य कार्यों में भी होमगार्ड जवानों को तैनात किया जाएगा।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद ही राजस्थान होमगार्ड की नई भर्ती को लेकर कवायत शुरू हो जाएगी। यह भर्ती कितने पदों पर होगी इसको लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दी गई है होमगार्ड विभाग की ओर से रिक्त पदों की संख्या राजस्थान सरकार को भेजी जाएगी और उसके बाद कितने पदों पर मंजूरी मिलेगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

होमगार्ड भर्ती शैक्षणिक योग्यता :

राजस्थान में होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से आठवीं पास या इसके समकक्ष प्रमाण पत्र होना चाहिए।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन :

होमगार्ड भर्ती के लिए चयन फिजिकल टेस्ट, मौखिक व्यक्तित्व परीक्षण, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर रहा है भर्ती संबंधी संपूर्ण जानकारी दी जाएगी

आवेदन फॉर्म कैसे भरें :

होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन फार्म विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ जारी की जाएगी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।